मंगलवार, 10 अगस्त 2010

जूलिया को हिंदू धर्म से सुख व शांति की उम्मीद: वीएचवी अंतरराष्ट्रीय ब्यूरो

लंदन। हॉलीवुड की प्रख्यात् अदाकारा जूलिया रॉबर्ट्स ने हिंदू धर्म स्वीकार कर लिया है। उनको विश्वास है कि हिंदू धर्म से अगले जन्म में सुख और शांति की जिंदगी मिल सकेगी।

जूलिया ने कहा- 'मैं निश्चित तौर पर हिन्दू बन गई हूं। इस जीवन में मेरे दोस्तों और परिवार ने मुझे जरूरत से ज्यादा बिगाड़ दिया है। अब मैं अपना अगला जन्म भी खराब नहीं करना चाहती और अगले जन्म में सुख व शांति से रहना चाहती हूं। इसलिए मैंने हिंदू धर्म अपनाया है।'

उल्लेखनीय है कि 42 वर्षीय जूलिया के माता-पिता क्रमशः बैप्टिस्ट और कैथोलिक हैं। वह अपनी फिल्म 'ईट प्रे लव' की शूटिंग के लिए पहली बार भारत आई थीं। शूटिंग के दौरान उनको हिंदू धर्म को करीब से जानने का मौका मिला था। जिसके बाद उन्होंने हिन्दू धर्म स्वीकार कर लिया।

जूलिया ने कहा कि अब वह अपने कैमरामैन पति डेनियल मोडर और तीन बच्चों हैजल फिनायस और हेनरी के साथ भजन-कीर्तन तथा प्रार्थना करने के लिए नित्य-प्रति मंदिरों में जाती हैं और घंटों पूजा-अर्चना करती हैं।

sorce:वीएचवी। अंतरराष्ट्रीय ब्यूरो। 06 अगस्त, 2010